आसनसोल लोकसभा सीट के उपचुनाव हुई रोमांचक, प्रचार के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा अभिषेक बनर्जी उतरेंगे मैदान में




आसनसोल : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। सभी राजनीतिक दल अपना पूरा जोर लगा रहे हैं अंतिम समय में चुनाव काफी रोचक हो गया है। 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुए नगरपालिका चुनावों में बम्पर जीत हासिल करने के बाद अब 12 अप्रैल को आसनसोल लोकसभा तथा बालीगंज विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए तृणमूल पूरा जोर लगा रही है। पिछले दो चुनावों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आसनसोल लोकसभा सीट जीतने में नाकाम रही। इस बार तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से बिहारी बाबू के नाम से प्रसिद्ध मशहूर फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जहां बिहारी मतदाताओं का बहुमत है। ऐसे में तृणमूल सुप्रीमो चुनावी मैदान में उतर मुकाबले को जीतने की कोशिश करेंगी। आसनसोल सीट को जीतने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है उन्होंने अपने सभी बड़े मंत्रियों को आसनसोल में चुनाव प्रचार के लिए भेजना शुरू किया है अब तक अनुब्रता मंडल सुब्रत बक्शी आसनसोल में कर्मी सभा व चुनाव प्रचार कर चुके हैं रविवार को तृणमूल के महासचिव पार्थ चटर्जी आसनसोल का रविंद्र भवन में कर्मी सभा किए।

मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य सोमवार को पहुंचेंगी । शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु मंगलवार को पहुंचेंगे। अभियान को अंतिम चरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी आसनसोल आएंगे। अंतिम दिन 10 अप्रैल को ममता बनर्जी आएंगी। वह पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में बैठक करेंगे। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वह सभा के अलावा रोड शो करेंगी या नहीं। अभिषेक बंदोपाध्याय 9 अप्रैल को आसनसोल आएंगे रोड शो करेंगे। 

वहीं दूसरी ओर आसनसोल लोकसभा उपचुनाव की भाजपा उम्मीदवार ने प्रचार करना जारी रखा है। आसनसोल पहले से ही उनके काफी समर्थन में हैं। राज्य में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी कई कार्यकर्ताओं की बैठकें और रोड शो कर चुके हैं। सांसद अर्जुन सिंह भी पहुंचे। राहुल सिन्हा ने प्रचार किया। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुकांत मजूमदार प्रचार करेंगे। अग्निमित्र पौल के लिए भाजपा के केंद्रीय दल के बड़े नेता चुनाव प्रचार में आएंगे या नहीं इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है परंतु मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आकर चुनाव प्रचार करने की खबर के बाद भाजपा के शीर्ष नेता अपने किसी हैवीवेट को आसनसोल के चुनाव प्रचार में भेजने के लिए सोच सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता