क्योकुशीन कान कराटे का ग्रेडिंग टेस्ट जेके नगर में संपन्न



रानीगंज- : क्योकुशीन कान कराटे रानीगंज शाखा का ग्रेडिंग टेस्ट रविवार की शाम जेके नगर कम्युनिटी सेंटर स्थित डोजो में सेंसी मिहिर बाग के नेतृत्व में आयोजित हुआ. ग्रेडिंग टेस्ट में जेके नगर, बल्लवपुर तथा निंघा डोजो के छात्र शामिल हुए. ग्रेडिंग टेस्ट पास करने वाले को बेल्ट प्रोमोशन कर प्रमाण पत्र दिया गया. इस दौरान सेंसी मिहिर बाग ने बताया कि हर साल एनुअल ग्रेडिंग टेस्ट विभिन्न डोजो में आयोजित होता है. जिसमें  काता, कुमुति, स्टैमिना की जांच होती है. इसमें पास करने वाले का बेल्ट प्रमोशन होता है.उन्होंने बताया कि आज के बच्चों को आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखना चाहिए क्योंकि आजकल के बच्चे अपना ज्यादातर समय मोबाइल में लगाते हैं. इसके अलावा कई बच्चे में गुटखा, खैनी, सिगरेट, शराब आदि की लत लग जाती है. इसलिए बच्चों को कराटे सिखाना चाहिए कराटे सीखने वाले बच्चे बड़े बड़े टूर्नामेंटों में हिस्सा लेकर ख्याति प्राप्त करते हैं. मौके पर सीनियर प्रशिक्षक निंघा डोजो के प्रभारी धर्मेंद्र राम सीनियर प्रशिक्षक दीपक साव, जेके नगर डोजो के प्रशिक्षक फूलचंद्र हरिजन, बल्लभपुर डोजो के प्रशिक्षक उत्तम बाउरी, गंगासागर मिश्रा उपस्थित हुए.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान