रानीगंज-मौसम विभाग के अनुमान अनुसार आगामी दो मई से राज्य में बारिश दस्तक देने वाली थी, लेकिन शुक्रवार 29 अप्रैल से ही हल्की फुल्की बारिश ने लोगों को राहत दे दी. शुक्रवार को बांकुड़ा एवं दुर्गापुर में हल बारिश हुई थी, और 1 दिन बाद खनि इलाका रानीगंज शहर में गर्मी की पहली बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दे दी . शनिवार शाम 4:30 बजे बिजली कड़कने के साथ ही कुछ मिनटों तक हल्की-फुल्की बारिश हुई, हालांकि थोड़ी ही देर की बारिश ने मौसम में परिवर्तन ला दिया. बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलनी शुरू हुई जो लोगों को राहत दे रही थी. लोगों को गर्मी की पहली बारिश का लुफ्त उठाते देखा गया.बारिश के बाद लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर घूमते नजर आए.गर्मी की तपिश की वजह से पेड़ पौधे भी मुरझा गए थे, जिन्हें आज की बारिश ने एक बार फिर से हरा भरा कर दिया, ऐसा कहा जा सकता है की मात्र कुछ मिनटों की बारिश ने रानीगंज से शहर की तपिश को शीतल कर दिया.

0 टिप्पणियाँ