रानीगंज-ईसीएल का लोहे का सामान ले जा रहे एक डंपर के राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के किनारे पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई, नौ अन्य घायल हो गए. घटना रानीगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 के मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार शाम को हुई. घायल डम्पर चालक अब्दुल बारीक ने बताया ईसीएल के सोदपुर वर्कशॉप से लोहे का गाटर,एवं रोलर लेकर बन्कोला क्षेत्र में कुमारडीही कोलियरी जा रहे थे. रास्ते में रानीगंज के मंगलपुर उद्योगिक नगरी स्तिथ एक फ्लावर मिल के सामने एक अन्य वाहन द्वारा ओवर टेक करने के कारण ढलान वाली सड़क पर डंपर ने अपना नियंत्रण खो दिया और डंपर पलट गया. इस घटना में डंपर में सवार 11 लोगों में से दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
बाकी 9 को रानीगंज के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया,जिसमें चार की हालत नाजुक होने पर उन्हें दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मृतकों की पहचान उखडा 4 नम्बर क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय बिकाली रॉय और कुमारडीही निवासी 35 वर्षीय झंटू गोराई के रूप में हुई . घायलों में दुर्गापुर निवासी सुप्रियो मंडल, झांझरा कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार बिंद, गौरंडी पानूरिया निवासी डम्पर चालक अब्दुल बारिक, उखडा रवींद्र पल्ली निवासी बीरेन गोराई, कुमार डीही निवासी उत्तम बाउरी बन्कोला निवासी तूफानी साव एवं विश्वनाथ नायक हैं.इनमें से मृतक झंटू गोराई ठेका श्रमिक है,जबकि 10 ईसीएल कर्मी है.सभी 9 घायलों दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. घटना की खबर सुनते ही जामुडिया के विधायक हरे राम सिंह घायलों को देखने रानीगंज के अस्पताल में पहुंचे. उन्होंने घटना को "बेहद दुखद" बताया और घटना की जांच के साथ-साथ ईसीएल अधिकारियों को घायलों को उचित मुआवजा प्रदान करने के लिए कहा.


0 टिप्पणियाँ