बंदर के हमले से 82 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत, बंदरों को पकड़ने में जुटा वन विभाग, मृतक के परिवार वालों को दी जाएगी क्षतिपूर्ति




बांकुड़ा-हाथी के आतंक से अभी बांकुड़ा वासी उभर भी नहीं पाए थे,कि बंदर के आतंक ने एक बार फिर से सभी को डर के साए में जीने को मजबूर कर दिया है। दो बंदरो की लड़ाई में एक बंदर ने 82 वर्षीय एक वृद्ध पर हमला कर दिया जिससे उस वृद्ध की मौत हो गई। गुरुवार सुबह यह घटना बांकुड़ा के गंगाजलघाटी रेंज के लालपुर ग्राम में घटित हुई है। मृतक का नाम कन्हाई लाल कुंडू है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 4 दिन पहले खाने की खोज में दो बंदर गंगाजल रेंज के लालपुर ग्राम में पहुंचे हुए थे, गुरुवार दो बंदरों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, तभी रास्ते से जा रहे 82 वर्ष कन्हाई लाल कुंडू पर एक बंदर ने हमला कर दिया। बंदर के दांत और नाखून की वजह से कन्हाई लाल कुंडू का बायां पैर क्षत-विक्षत अवस्था में हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा देखे जाने पर किसी तरह बंदर से उस वृद्ध को छुड़ाया गया और घायल अवस्था में अमरकानन ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदर के हमले से हुई मौत की खबर आसपास लगते ही इलाके में आतंक का माहौल पैदा हो गया है। खबर मिलते ही वन विभाग बंदरों को पकड़ने की कवायद में जुट गया है। वन विभाग का कहना है कि मृतक के परिवार वालों को सरकारी नियम के अनुसार क्षतिपूर्ति की रकम दी जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली