पोस्टल बैलट मतदान के अंतिम दिन लगभग 6000 से अधिक बुजुर्गों और दिव्यांगों ने किया मतदान




आसनसोल : चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पोस्टल बैलट से मतदान करने की सुविधा दी थी। इसके लिए पूरे लोकसभा केंद्र से 6000 से अधिक मतदाताओं ने आवेदन किया था। इसके लिए चुनाव आयोग ने गुरुवार और शुक्रवार 2 दिन मतदान की तिथि सुनिश्चित की थी। शुक्रवार को पोस्टल बैलट मतदान के अंतिम दिन पूरे लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 6000 से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। इसके लिए बीएलओ और मतदान कर्मी बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर गए। उन लोगों ने पोस्टल बैलट दिया। बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं ने अपना मतदान कर मतपत्र को बैलट बॉक्स में डाल दिया। इस दौरान चुनाव कर्मी के साथ पुलिस बल भी उपस्थित थे। इस संबंध में बीएलओ रीता चक्रवर्ती ने बताई की 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करवाया जा रहा है। चुनाव कर्मी उनके घर आकर पोस्टल बैलट दे रहे हैं क्योंकि उन्हें मतदान केंद्र तक जाने में असुविधा होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली