रानीगंज-आर ग्रुप रानीगंज बाइकर्स 6 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर रानीगंज की स्वेच्छा सेवी संस्था मिशन उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन की मदद से रविवार को रानीगंज के बांसड़ा स्थित रानीगंज स्क्वायर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 22 यूनिट रक्तदान किये.आसनसोल जिला अस्पताल के कर्मियों की देखरेख में रक्तदान शिविर का कार्य संपन्न हुआ.इस रक्तदान शिविर में भ्रमणकारी साइकिलिस्ट निर्मल कांजी विश्व शांति के लिए युद्ध नहीं शांति चाहिए इस बात को सामने रखते हुए पूरे भारतवर्ष के सभी राज्य का भ्रमण कर रहे हैं. उन्होंने समय निकाल कर इस रक्तदान शिविर में भाग लिय. हावड़ा के कई बाईकर्स और पंजाबी मोड फाड़ी के आईसी मानव घोष आसनसोल जिला अस्पताल के एमओआईसी डॉक्टर संजीत चटर्जी, बंगाल सृष्टि संस्था के अधिकारी निर्मल कुमार झा रक्त दाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे हुए थे, इन लोगों ने सभी रक्त दाताओं के हाथ में सर्टिफिकेट प्रदान किया. बता दे कि बाइक राइडर्स का ग्रुप कोरोना काल में रक्त की कमी को दूर करने के लिए मिशन पूरा वेलफेयर फाउंडेशन के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया था. जिसमें 300 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है. मिशन उड़ान वेलफेयर संस्था की अध्यक्ष कोंकणा सिन्हा ने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर की तरह रानीगंज में रक्तदान शिविर बहुत कम लगाया जाता है, रक्तदान करने के लिए लोगों को उत्साहित करने की आवश्यकता है ,और ऐसे शिविर लोगों को जागरूक करेंगे. रक्तदान शिविर में बंगाल सृष्टि के अधिकारी निर्मल कुमार झा ने कहा की इस तरह के सामाजिक कार्य लोगों को अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हैं, हमने कोरोना काल में भी कई लोगों को रक्त की कमी से जूझते देखा था इसे दूर करने का एकमात्र रास्ता यही है कि रक्त की कमी ना हो जिसके लिए रक्तदान शिविर लगाना आवश्यक है. रानीगंज बाइकर्स ग्रुप के अध्यक्ष स्नेहाशीष मंडल ने कहा कि हमारी संस्था ट्रैफिक नियम को मानकर गाड़ी चलाती है. इसके साथ ही कई तरह के सामाजिक कार्य भी हम लगातार करते हैं ताकि लोगों को हमारी संस्था की तरफ से सही मैसेज जा सके.











0 टिप्पणियाँ