45 भाजपा कर्मियों ने टीएमसी का दामन थामा, विधानसभा चुनाव के दौरान तृणमूल छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल






जामुड़िया-चुनाव शुरू होते ही दलबदल का सिलसिला भी शुरू हो जाता है.पश्चिम बंगाल में अक्सर ही ऐसा नजारा देखने को मिलता है. आगामी 12 अप्रैल आसनसोल लोकसभा उपचुनाव होने है .इसके पहले बुधवार हिजलगोड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत बीरकुल्टी के 45 लोगों ने भाजपा छोड़कर टीएमसी का दामन थाम लिया. जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह के नेतृत्व में इन 45 लोगों को तृणमूल में शामिल कराया गया.जामुड़िया ब्लॉक 2 के अध्यक्ष सुकुमार भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस का झंडा पकड़ा कर इन्हें एक बार फिर से अपनी पार्टी में शामिल कराया. दरअसल यह सभी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन एक बार फिर से टीएमसी में शामिल हुए हैं.इस विषय पर सुकुमार भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल की सरकार आने के बाद से जिस तरह से राज्य भर में विकास के कार्य हुए हैं उसे देखते हुए ही फिर से टीएमसी में शामिल हुए हैं, उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जो भी हमारे पार्टी में शामिल हुए हैं ,उसी तरह कार्य करेंगे, जैसे पहले करते थे. वहीं इस विषय पर भाजपा नेता संतोष सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता तृणमूल में शामिल नहीं हुआ है, और जो शामिल हुए हैं, वह हमारे भाजपा कार्यकर्ता नहीं हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता