ठेका श्रमिकों को काम से निकाले जाने के खिलाफ सातग्राम एरिया के ओसीपी के सामने जमकर किया प्रदर्शन, कोयला लदे 4 डंपर को रोका





रानीगंज-मंगलवार दिन भर इसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत निमचा कोलियरी और आमकोला एक्सटेंशन ओसीपी बंद रही.ज्ञात हो कि यहां से 16 लाख 70 हजार मैट्रिक टन कोयला काटने से लिए एक बेसरकारी संस्था को ठेका दिया गया था, जिसने यहां के कई ठेका श्रमिकों को काम से हटा दिया है. सोमवार रात से ही कोयला खदान से कोयला परिवहन और कोयला खनन बंद कर श्रमिक जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मंगलवार सुबह से ही श्रमिक ओपन कास्ट माइंस के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू किए. ठेका श्रमिकों का कहना है की जो ठेका श्रमिक यहां कार्य कर रहे थे वह सभी कोयला परिवहन का दायित्व निभा रहे थे, इन श्रमिकों को बेसरकारी संस्था अचानक ही काम से हटा दिया, नतीजा यह सभी बेरोजगार हो चुके हैं.इन श्रमिकों पर घर चलाने की मुसीबत भी आ खड़ी हुई है.श्रमिकों का आरोप है कि उनका वेतन भी अभी तक बकाया है. प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने कोयला लादे चार डंपर को भी रोक दिया. श्रमिकों ने इस  दौरान दावा किया कि बिना जीपीएस लगाए किसी भी डंपर को ओसीपी से बाहर नहीं भेजा जाता है तो फिर जिन गाड़ियों को इन्होंने रोका है उसमें जीपीएस क्यों नहीं है.श्रमिकों ने कहा की हो ना हो कोयला चोरी के उद्देश्य से इन गाड़ियों को कहीं बाहर ले जाया जा रहा था, इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि यहां जमीन मालिकों से जमीन ना खरीद कर ईसीएल अवैध रूप से जमीन को अपने काम के लिए इस्तेमाल कर रही है, जिस से कोयला उत्पादन हो रहा है, प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द ईसीएल के द्वारा जमीन अधिग्रहण करने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उन्हें दोबारा काम पर नहीं रखा जाएगा तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.इस विषय पर सातग्राम एरिया के महाप्रबंधक अशोक कुमार आनंद से फोन पर बात करने की कोशिश की गई ,लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता