पानी के मांग पर जमुना गांव के 27 परिवार ने वोट बहिष्कार का आह्वान किया।




दुर्गापुर: पानी नही वोट नही आगामी बारह अप्रैल को आसनसोल लोकसभा उपचुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड के जमूना गांव के 27 परिवार के लोगो ने किया।इलाके की महिलाओं ने तख्तियां, खाली बाल्टियां और घड़ा लेकर इलाके में मार्च किया. उन्होंने आसनसोल लोकसभा उपचुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया।सुदीप पाल,मीणा मंडल और अंजली राउत ने कहा बीते कई साल से पेयजल की समस्या देखा जा रहा है।हर चुनाव के समय में टेंकर से पानी सप्लाई दिया जाता है,लेकिन चुनाव के बाद पानी सप्लाई बंद कर दिया जाता है।इलाके में पेयजल के लिए हर घरों में पाईप लाईन कनेक्शन दिया गया है,मगर पानी की सप्लाई ठीक प्रकार से नही होता।नल से पानी नही गिरता है,जिसके कारण लोगो को स्नान तो दुर खाना बनाना और पीने का पानी के लिए परेशान होना पङ रहा है।उन्होनें कहा कि दुर्गापुर फरीदपुर व जनस्वास्थ्य तकनीकी विभाग को एक से अधिक बार सूचना देने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला.  पीने के पानी का संकट शुरू हो गया है।दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड के तृणमूल अध्यक्ष सुजीत मुखर्जी ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या है और जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा.  उन्होंने मतदान का बहिष्कार नहीं करने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली