अंडाल---:एक सप्ताह के अंदर अंडाल पुलिस ने मोबाइल दुकान से चोरी किए गए मोबाइल सहीत चोरों को किया गिरफ्तार ,. कुछ दिनों से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है.पिछले 25 मार्च की रात को भी अंडाल के साउथ बाजार इलाके मैं एक मोबाइल दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया था.दुकान के पीछे की दीवार को काटकर चोरों ने तकरीबन लाखों रुपए के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की चोरी किया था.घटना के बाद से ही अंडाल पुलिस इस मामले की जांच मैं लगातार लगी रही और आखिरकार पुलिस दुकान से चोरी की किए गए सभी मोबाइल फोन समेत चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही,
गौरतलब है कि पुलिस ने 31 मार्च को दो आरोपी छोटू सिंह और ब्रह्मदेव दास को हिरासत में लिया और उनके पास से करीबन कई कीमती मोबाइल फोन टैब के अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद हुआ था.
लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी हरकत में आ गए और उन्होंने इन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अपनी पूरी टीम और खुपिया विभाग को हाई अलर्ट पर रख दिया। इसी का नतीजा है की शुक्रवार की रात को पुलिस अधिकारियों ने अंडाल इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर छापे मारी अभियान चलाकर चोरी गये 26 नए मोबाइल तीन पुराने मोबाइल एक टैब और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए.इस संदर्भ में छोटू सिंह और ब्रह्मदेव दास को गिरफ्तार कर कोर्ट से रिमांड पर लिया गया.









0 टिप्पणियाँ