अत्यधिक गर्मी के कारण आसनसोल जिला अदालत का कार्य 26 से मॉर्निंग



आसनसोल-आसनसोल अदालत बार एसोसिएशन हॉल में अधिवक्ताओं ने सोमवार को एक विशेष बैठक का आयोजन की,जिसमें बार एसोसिएशन के सचिव वाणी कुमार मंडल ने एक पत्र लिखकर आसनसोल जिला अदालत के न्यायधीश सुनिर्मल दत्त को धन्यवाद ज्ञापन दिया, जिन्होंने आसनसोल अदालत को प्रातः कालीन कार्य शुरू करने की अनुमति दी है. इसके लिए उन्होंने कोलकाता हाईकोर्ट के प्रति भी अपनी कृतज्ञता प्रकट की है. हाईकोर्ट ने आसनसोल जिला कोर्ट को 26 अप्रैल से 21 मई तक मॉर्निंग कोर्ट की अनुमति दी है. इस मौके पर आसनसोल जिला कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव वाणी कुमार मंडल ने बताया कि मंगलवार से जिला अदालत का कार्य मॉर्निंग सेशन में शुरू होगा,लेकिन पहला दिन अधिवक्ता प्रदीप कुमार दास और गुरुदयाल सिंह की मौत हो जाने के कारण उनके याद में एक शोक सभा का आयोजन किया जाएगा. उस दिन और कोई कार्य नहीं होगा . अर्थात बुधवार से अदालत का काम स्वाभाविक रूप से शुरू हो जाएगा. गौरतलब है कि आसनसोल न्यायालय के न्यायाधीश सुनिर्मल दत्ता से 25 मार्च को पत्र के माध्यम से आसनसोल बार एसोसिएशन के सभापति ने मांग की थी कि 19 अप्रैल से 21 मई तक आसनसोल अदालत का कामकाज मॉर्निंग सेशन में शुरू करने की अनुमति दें. जिला न्यायाधीश ने इस पत्र को कोलकाता हाई कोर्ट भेज दिया था,किंतु उस समय कोलकाता हाईकोर्ट में अनुमति नहीं दी. जिसके बाद आसनसोल जिला अदालत के अधिवक्ताओं ने इसके खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता