रक्त संकट कम करने हेतु 23 महिलाओं ने किया रक्तदान




दुर्गापुर: दुर्गापुर इस्पात नगर के मारकोनी दक्षिणपल्ली पूजा मैदान में शनिवार दुर्गापुर शिल्प नगरी हॉट वेलफेयर सोसाइटी एवं दुर्गापुर महकमा वॉलंटरी ब्लड डोनर्स फोरम की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया .शिविर में करीब 23 महिलाओं ने रक्तदान किया . रक्त संग्रह करने हेतु दुर्गापुर महकमा अस्पताल के ब्लड विभाग के चिकित्सक मौजूद थे. रक्त दाताओं में दस भुजा नारी शक्ति संस्था के महिला प्रतिनिधियो ने सक्रियता दिखाई. शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर दुर्गापुर नगर निगम की मेयर श्रीमती आनंदिता मुखर्जी मौजूद थी .श्रीमती मुखर्जी ने बताया कि गर्मियों के दिन में रक्त की संकट होने से जरूरतमंद मरीजों को परेशानी होती है. रक्त संकट की कम करने हेतु संस्था के महिलाओं द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है. नए युग के महिलाओं एवं लड़कियों का उत्साह को देख खुशी होती है. दूसरे भी संस्था के इस तरह के कार्य हेतु अग्रसर होना चाहिए. रक्तदान करना महादान के समान होता है. शिविर में शोभा विश्वास के अलावा संस्था की अध्यक्षा सरमिता बनर्जी, सचिव शराबनी घोष, तानिया चक्रवर्ती, नेहा सिंह, रीमा घोष, सरलता मंडल ,गोपा दे इत्यादि ने सक्रिय भूमिका निभाई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता