कोलियरी में 22 वर्षो से नौकरी करने वाला फर्जी गिरफ्तार

आरोपी का 6 दिनों का पुलिस रिमांड





दुर्गापुर: अंडाल थाना के उखड़ा फाड़ी की पुलिस ने कोलियरी में मृत कर्मी के नाम पर 22 वर्षो से स्थाई नौकरी करने के आरोप में सुखदेव पासवान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गुरुवार आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान उसे 6 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया . पकड़ा गया आरोपी सुखदेव पासवान केदार भुइयां के नाम पर नौकरी कर रहा था. वह परिवार के साथ बांकोला कोलियरी के इंदिरा चौक इलाके में रहता है. लोगों का कहना है 98 के वर्ष में केदार भुइयां के पिता का कोलियरी में नौकरी करने के दौरान मौत हो जाने के बाद आश्रित के तौर पर पिता के स्थान पर केदार को कोलियरी में नौकरी मिलने वाली थी. आरोप है कि उस समय सुखदेव ने चलाकी से धमकी देते हुए केदार का वोटर आईडी कार्ड एवं कुछ दस्तावेज गायब कर दिया था. एवं केदार के पहचान पत्र को अपने नाम करवा कर खुद ही नौकरी करने लगा था. कुछ साल के बाद अस्वस्थ होने के कारण केदार की भी मौत हो गई. उसके बाद सुखदेव पासवान निश्चिंत होकर कोलियरी में नौकरी करने लगा. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुखदेव पासवान पर फर्जी तरीके से नौकरी लेने का आरोप लगाते हुए सुखदेव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस सुखदेव से बार-बार पहचान पत्र की मांग कर रही थी, लेकिन 3 महीने के बाद भी सुखदेव कोई भी पहचान पत्र नहीं दिखला पाया था. जिस कारण सुखदेव को मृत केदार भुइयां के नाम पर नौकरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है .फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर मामले की जांच शुरू की गई है. इस बारे में बंकोला कोलियरी के पर्सनल मैनेजर विद्युत घोष से पूछे जाने पर उन्होंने कोई भी बयान नहीं दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता