रानीगंज -भारत विकास परिषद रांनीगंज की और प्रयास फाउंडेशन द्वारा संचालित शालडांगा बस्ती इलाके के क्षेत्र स्तिथ विद्यालय के 200 छात्रो को को किताबें , कॉपी ,पैसिल एवं अन्य पठन-पाठन सामग्री वितरण की गयी. इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया पदाधिकारी विजय खेतान, दिनेश प्रसाद गुप्ता, युवा समाजसेवी राजेश गनेडीवाला मुख्य रूप से उपस्थित थे.प्रदीप बाजोरिया ने इस मौके पर कहा कि भारत विकास परिषद के तत्वाधान में निरंतर सामाजिक कार्य किया जा रहा है, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना शिक्षा के लिए उनका मदद करना एवं उन्हें उत्साहित करने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. 200 विधवाओं को उनके स्वास्थ्य की जिम्मेवारी लिए हुए दवा प्रदान किया जाता है. मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में वर्ष भर लगातार बेड की व्यवस्था है. राजेश गनेडीवाला ने विद्यार्थियों को पुस्तक प्रदान करते हुए कहा कि हम लोग निरंतर जरूरतमंद लोगो के मदद के लिए तैयार है.उन्होंने छात्रो से कहा कि आप अपना 100% मन लगाकर पढ़ाई करें एवं अपना केरियर बनाएं ताकि भविष्य में देश के विकास में अपना योगदान दे सकें.


0 टिप्पणियाँ