2 सालों के बाद धूमधाम से निकाली गई रामनवमी की शोभा यात्रा, भक्तों की उमड़ी भीड़





जामुड़िया-कोरोना महामारी की वजह से पिछले 2 सालों से रामनवमी के दौरान शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही थी, लेकिन इस साल विश्व हिंदू परिषद जामुड़िया प्रखंड की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई.शोभायात्रा में किसी भी तरह अशांति ना हो इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.जगह-जगह पुलिस बल तैनात थी, वहीं ड्रोन कैमरे के सहारे पूरी शोभायात्रा पर नजर रखी जा रही थी. शोभा यात्रा शिवपुर ग्राम स्थित बाबा दटेश्वरनाथ शिव मंदिर से शुरू होकर 12 नंबर मोड़ पुनियाटी जोड़ा तालाब, थाना मोड़, जामुड़िया बाजार, सिनेमा मोड, पेट्रोल पंप सहित विभिन्न इलाकों की परिक्रमा करते हुए वापस मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त हुई. चैत्र की गर्मी में शोभा यात्रा के दौरान भक्तों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए जगह जगह पीने का पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी. शोभा यात्रा के दौरान महेश सिंह पोल्टु घोषाल, संतोष सिंह,मनोज सिंह, धर्मेंद्र पासवान, दीप घोषाल, राहुल भारद्वाज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता