आदिवासी पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ सीपीआईएम की तरफ से निकाली गई रैली, मो0 सलीम ने टीएमसी पार्टी को कहा जल्लाद पार्टी





रानीगंज-आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में अब मात्र 10 दिन ही बाकी बचे हैं ,ऐसे में सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही है.भाजपा की तरफ से रानीगंज शहर में अग्निमित्र ने शनिवार सुबह जहां चुनाव प्रचार किया, वहीं शाम के वक्त सीपीआईएम मनोनीत प्रार्थी पार्थ मुखर्जी के समर्थन में बामफ्रंट प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने भी चुनावी रैली निकाली. सियारसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन के पास स्थित मैदान से शुरू की गई रैली पूरे रानीगंज शहर की परिक्रमा कर स्टेशन के पास जाकर समाप्त हुई.आदिवासियों का पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते हुए चुनावी रैली निकाली गई ,जिसमें भारी संख्या में सीपीआईएम समर्थन कर्मी मौजूद थे. चुनाव प्रचार करने पहुंचे मोहम्मद सलीम ने आम जनता से सीपीआईएम के पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने लोगों से कहा कि बेशक इस चुनाव में किसी भी पार्टी की जीत हो केंद्र सरकार का तख्तापलट नहीं हो सकता है, लेकिन इस चुनाव की वजह से आपको, आपका हक मिल सकता है.सीपीआईएम उम्मीदवार अगर जीत दर्ज करते हैं तो वे संसद में जाकर आप सभी के हक की लड़ाई लड़ेंगे. केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई, पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दामों को कम करने की मांग संसद में उठाई जाएगी. केंद्र सरकार पर जब तक दबाव नहीं बनाया जाएगा तब तक हल निकलने वाला नहीं है.आप सभी आज का सोच कर नहीं बल्कि अपनी परेशानियों को सोचकर सीपीआईएम पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाए.मोहम्मद सलीम ने आगे कहा कि अगर आसनसोल का विकास करना है तो राज्य की जल्लाद पार्टी टीएमसी जो कि अपने स्वार्थ के लिए लोगों को मौत के घाट उतारती है, कट मनी लेती है उसे हराना होगा. इसके साथ ही कहा गया की आम जनता के हक के लिए सिर्फ वामपंथी ही आगे आते हैं, 28, 29 मार्च की हड़ताल को भी वामपंथियों ने किया था. चुनावी रैली में सीपीआईएम के गौरंगो चटर्जी, पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी, पूर्व विधायक रुनू दत्ता, सुप्रियो राय, दिबेन्दु मुखर्जी, हेमंत प्रभाकर आदि मौजूद थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता