दीवार लेखन को लेकर हुए विवाद के खिलाफ बल्लभपुर थाने में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ने दर्ज की एफ आई आर






रानीगंज-रानीगंज बल्लभपुर पंचायत अंतर्गत नूपुर ग्राम में विगत 20 मार्च को लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से दीवार लेखन किया जा रहा था. आरोप अनुसार उसी दौरान टीएमसी कर्मी उज्जवल धीबर की तरफ से बीजेपी कर्मियों को पहले धमकाया गया लेकिन इसके बावजूद भी जब दीवार लेखन जारी रहा तो उज्जवल धीबर ने जमकर वहां उपस्थित बीजेपी कर्मियों की पिटाई कर डाली. इस घटना के विरोध में  मंगलवार को आसनसोल दक्षिण के विधायक और आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ने बल्लभपुर आउटपोस्ट में एफ आई आर दर्ज करवाई गई. एफ आई आर में उज्जवल धीबर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई. विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि तृणमूल की यह संस्कृति रही है, बिना मारपीट गुंडागर्दी के तृणमूल कांग्रेस रह नहीं सकती है. हमारे कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से हमले हुए हैं इस पर पुलिस कार्रवाई कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता