धनबाद से माइनिंग ट्रेनिंग के लिए निंघा आए युवक के साथ मारपीट व छिनतई






जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत सोमवार की संध्या 7 बजे के करीब एक अजीबो गरीब की घटना घटी.माइनिंग ट्रेनिंग के लिए धनबाद के तेतुलमारी के राकेश कुमार सिंह नामक एक युवक श्रीपुर एरिया क्षेत्र के निंघा कोलियरी में किराये पर रहने के लिए एक कमरा तलाश कर रहा था,तभी उनके पास कुछ लड़के आकर उन्हें किराये पर रहने के लिए घर दिलाने के नाम पर उसे निंघा कोलियरी के पार्वती मंदिर के पास ले गये और उस लड़के के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिए. इस दौरान उन्होंने अमानवीय रुप से  सिगरेट से उसके शरीर को कई जगह जला दिया. जब युवक ने शोर मचाना शुरू किया तो वह लोग वहाँ से फरार हो गये. इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए.मैनेजमेंट  के ए के मजूमदार ने कहा कि इस तरह की घटना निंघा इलाके में घटा है. यह घटना बहुत ही शर्मनाक है. इसे लेकर मै प्रशासन से बात चीत करूँगा, ताकि आगे इस तरह की कोई घटना ना हो.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान