आसनसोल : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को समाजवादी पार्टी का प्रचार करने के लिए वाराणसी दौरा के दौरान दश्वमेश घाट जाने के क्रम में भाजपा उनके काफिले को घेर कर उन्हें काला झंडा दिखाए जाने एवं गो बैक का नारा लगाए के खिलाफ शुक्रवार को शिल्पांचल के विभिन्न जगहों पर तृणमूल द्वारा प्रदर्शन किया गया। आसनसोल कल्ला स्थित काजी नज़रुल विश्वविद्यालय के गेट पर तृणमूल छात्र परिषद के सदस्यों ने इस घटना का तीव्र निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। दूसरी ओर तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के सियारसोल के समीप सड़क जामकर इस घटना की भर्त्सना की।इस दौरान टीएमसीपी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस तरह वाराणसी में ममता बनर्जी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यवहार किया। यह काफी निंदनीय है। यह अपमान केवल ममता बनर्जी का अपमान नहीं है। यह तमाम उस आवाम का अपमान है।जो बेटी को आगे बढ़ाने बेटी को पढ़ाने और बेटी को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ममता बनर्जी केवल बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित की है। कन्याश्री योजना को पूरे विश्व के फलक पर सराहा गया है। इस योजना को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। केंद्र की सरकार यूक्रेन में नवीन नामक एक छात्र को बचा नहीं पाए और वाराणसी में एक नेता को अपमान करवाती है। दरअसल बीजेपी डर गई है।क्योंकि वह जानती है कि बंगाल की तरह ममता बनर्जी यूपी में भी भाजपा के साथ खेला करेगी। क्योंकि यूपी की जनता इस अपमान की बदला लेगी। इसका परिणाम 10 मार्च को देखने को मिल जाएगा।

0 टिप्पणियाँ