पुनः बल्लभपुर पेपर मिल को बंद कर नोटिस मिलने से श्रमिकों में फैली उत्तेजना, गेट के बाहर किया गया विरोध प्रदर्शन




रानीगंज-रानीगंज बल्लभपुर पेपर मिल में कच्चा माल रहने के बावजूद भी कारखाना के गेट में अनिश्चित काल के लिए बंद का नोटिस लटका दिया गया.बंद का नोटिस मिलने से मिल के बाहर उत्तेजना का माहौल व्याप्त हो गया. शनिवार श्रमिक संगठन सीटू के सदस्य का कहना है कि अचानक बिना कोई जानकारी दिए मिल प्रबंधन की तरफ से बंद का नोटिस टांग दिया गया है. श्रमिक संगठन की मांग है कि जल्द से जल्द स्थाई और अस्थाई श्रमिकों को काम देने की व्यवस्था मिल प्रबंधन द्वारा की जाए. सीटू नेता हेमंत प्रभाकर का कहना है ईस मिल में करीबन 150 अस्थाई कर्मी हैं जो स्थाई कर्मियों के तरह ही काम करते हैं और काफी दिनों से स्थाई कर्मियों के जगह पर  काम कर रहे हैं, इसीलिए सभी श्रमिकों के लिए समान काम समान वेतन की मांग पर गेट के बाहर वामपंथी श्रमिक संगठन की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया.  न हेमंत प्रभाकर ने कहा की पेपर मिल प्रबंधन अन्याय रूप से नोटिस लगाया है जिसे हम लोग स्वीकार नहीं करेंगे. इस कारखाने में करीबन 70 से 75 स्थाई कर्मी है और ठेका श्रमिकों की संख्या 150 है, जिस तरह से मिल चलाने के लिए विद्युत,पानी, कारखाना के यंत्र सही रखने पड़ते हैं उसी तरह श्रमिकों को भी सही रूप से मजदूरी मिलनी चाहिए. शनिवार विरोध प्रदर्शन के वजह से कारखाना गेट काफी समय तक अवरुद्ध रहा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार कारखाना में कोई भी स्थाई और अस्थाई श्रमिक काम पर नहीं किया.  प्रबंधन 24 घंटा पहले किसी भी तरह की सूचना दिए बगैर ही गेट के बाहर मिल बंद करने का नोटिस लटका दिया है. वहीं दूसरी और कारखाना प्रबंधन की तरफ से कहा गया है कि शनिवार शाम वह लोगों ने सभी सदस्यों के साथ बैठक कर इस समस्या के समाधान की व्यवस्था करेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली