आसनसोल : आसनसोल स्थित आर्य कन्या विद्यालय में शुक्रवार को तृणमूल पार्षद रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतू सिंह के कहने पर छात्राओं का नामांकन नहीं किए जाने से पार्षद अपना आपा खो बैठे। उन्होंने आर्य कन्या विद्यालय के शिक्षक प्रभारी उर्मिला ठाकुर को जमकर खरी-खोटी सुनाई। यही नहीं उन्होंने मीडिया के सामने कैमरे पर भी कहा कि वह जब चुनाव लड़ रहे थे। तो डेढ़ सौ से अधिक छात्राओं ने उन्हें गुरु नानक गर्ल्स हाई स्कूल और आर्य कन्या विद्यालय में नामांकन करने की बात कही थी। उस समय उन्होंने वादा किया था की जितने के बाद भी नामांकन करवा देंगे। अभी तक वे गूरूनानक गर्ल्स हाई स्कूल में 136 छात्रों का नामांकन करा चुके हैं। लेकिन आर्य कन्या विद्यालय में नामांकन नहीं हो रहा है। यहां की शिक्षक प्रभारी और आधा से अधिक शिक्षिकाएं का स्कूल सर्टिफिकेट जाली है। इस स्कूल के जो निदेशक हैं। वह केवल अपना व्यवसाय चलाते हैं। यहां काफी घपला होता है। हालांकि कई बार पूछने पर भी उन्होंने स्कूल के सचिव या निदेशक का नाम नहीं लिया।वह चुनौती देते हैं कि स्कूल के निदेशक किसी भी चैनल पर आकर हमसे बहस करलें की यह जो करोड़ों की संपत्ति है। यह कहां से आई। उन्होंने कहा की वे आज स्कूल के शिक्षक प्रभारी के पास आए थे।उन्होंने कहा था कि उनके कहने पर चार पांच नामांकन में करवा देंगीं।लेकिन निदेशक से वह अनुमति ले लें। उन्हें 1 मार्च को बुलाया जाएगा। 1 मार्च को भी जब नहीं बुलाया गया तो यहां द्वारे सरकार का शिविर लगा था। मैं भी यहां पहुंचा। नामांकन की बात की। मैंने कान पकड़ा और कहीं की मुझ को जो कहना है आप कहिए लेकिन इन बच्चियों का नामांकन कर लीजिए। लेकिन वह नहीं की। उन्होंने पुलिस बुला दी और मैंने पुलिस के ऊपर ही सारी जिम्मेवारी छोड़कर विद्यालय से बाहर आ गया। वहीं दूसरी तरफ आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस पार्षद रणबीर सिंह भरारा उर्फ जीतू सिंह के ऊपर स्कूल की शिक्षक प्रभारी उर्मिला ठाकुर ने स्कूल में हंगामा मचाने और स्कूल कर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिक्षक प्रभारी उर्मिला ठाकुर ने इसकी लिखित शिकायत आसनसोल दक्षिण थाना में की है। अपनी शिकायत में उर्मिला ठाकुर ने मांग की है कि पुलिस उक्त पार्षद पर कार्यवायी करें। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 41 नंबर वार्ड के पार्षद अपने समर्थकों के साथ स्कूल कार्यालय में आए और उनके साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं स्कूल के कर्मचारी जगन्नाथ राम कि हाथ पकड़ कर मरोड़ दिए।उनके साथ मारपीट भी की अन्य शिक्षिकाओं को भी भला बुरा कहा। पार्षद ने उनको स्कूल के शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को बाहर देख लेने की धमकी दी फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

0 टिप्पणियाँ