लायंस क्लब की तरफ से प्रकाश चंद्र सराफ की स्मृति में बच्चों के बीच बांटे गए स्टेशनरी सामान और फूड पैकेट




रानीगंज-लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की तरफ से लायंस प्रकाश चंद्र सराफ के स्मरण में शालडांगा बाउरी पाडा स्थित शारदा विद्या मंदिर के 130 बच्चों को कॉपी,पेन, पेंसिल, मास्क, गुलाल और फूड पैकेट बांटे गए.


इस दौरान शारदा विद्या मंदिर के प्रिंसिपल पिंटू गुप्ता ने लायंस क्लब की तरफ से आई लायंस महिला सदस्य को नारी दिवस के उपलक्ष्य पर उन्हें उत्तरीय पहनाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष हर्षवर्धन खेतान ने कहा कि आज नारी दिवस है . हमारे लायंस क्लब में काफी संख्या में महिला सदस्य  है, उन्होंने आज लायंस प्रकाश चंद्र सराफ की याद में जितने भी बच्चों को पैकेट बांटे हैं उसे अपने हाथों से तैयार किया है.  कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष हर्षवर्धन खेतान, लायंस क्लब के बोर्ड मेंबर राजेश जिंदल, मनजीत सिंह, लायंस क्लब के गरिमा की चेयर पर्सन वाणी खेतान प्रोजेक्ट चेयरपर्सन जया चौधरी,  शशि कौर, मधु साव ,स्नेहा साव आदि उपस्थित थी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा