बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी के खिलाफ लिफलेट में छपी कई बातें, आसनसोल उपचुनाव में जितेंद्र तिवारी को उम्मीदवार ना घोषित करने की अपील






आसनसोल- रविवार देर रात बाराबनी ग्राम पंचायत अंतर्गत माझीयारा ग्राम में आसनसोल के पूर्व मेयर और बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी के खिलाफ कई आरोप लगाए हुए लिफलेट फेंके हुए मिले. इस लिफलेट में बीजेपी कर्मियों की तरफ से बीजेपी राज्य अध्यक्ष डॉक्टर सुकांतो मजूमदार से आवेदन किया गया है ,कि आने वाले आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में जितेंद्र तिवारी को प्रार्थी ना बनाया जाए. लिफलेट में यह भी लिखा गया है कि जब से जितेंद्र तिवारी टीएमसी छोड़कर बीजेपी में आए हैं तब से बीजेपी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है, इसके साथ ही जितेंद्र तिवारी पर यह भी आरोप लगाए गए हैं की जब वे आसनसोल नगर निगम के मेयर थे तब उन्होंने बीजेपी कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया था, अपने पावर का इस्तेमाल कर हर वक्त विरोधी दलों को परेशान किया था. इसलिए इस उपचुनाव में उन्हें उम्मीदवार ना बनाएं जाए.सोमवार सुबह बाराबनी इलाके में फेंके हुए लिफलेट को इकट्ठा कर बाराबनी बीजेपी मंडल की तरफ से रास्ते के किनारे जला दिया गया.इस विषय को लेकर पश्चिम बर्दवान बीजेपी जिला अध्यक्ष साधन रावत ने कहा कि यह ओछी हरकत टीएमसी की तरफ से की गई है. टीएमसी पटना से लोग लाकर उपचुनाव में खड़ा कर रही है उन्हें इलाके के लोगों की पसंद ना पसंद के बारे में कुछ पता ही नहीं है, टीएमसी अच्छी तरह से जानती है कि इस उपचुनाव में उसकी हार पक्की है, इसलिए ऐसी हरकत कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता