आसनसोल : आसनसोल लोकसभा केंद्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पूईतंडी ने नामांकन करने का एक अनोखा तरीका अपनाया। जिसमें उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार के लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ माथे पर काली पट्टी बांधकर और केंद्र सरकार के महंगाई एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ साइकिल चलाकर अपना विरोध जताते हुए जिला शासक कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र भरा। इसके पहले सृष्टि नगर मोड़ पर कांग्रेस के कार्यकर्ता जुटे। वहां से बाजे गाजे के साथ जुलूस शुरू हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पूईतंडी साइकिल पर सवार थे। बाकी सभी पैदल चल रहे थे। उनके साथ जिलाध्यक्ष दिवेश चक्रवर्ती, पार्षद मोहम्मद सैयद मुस्तफा, विनोद सिंह, प्रजाय मसिह, शाह आलम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। नामांकन फार्म जमा करने के बाद प्रसनजीत पूईतंडी ने कहा कि केंद्र में एक ऐसी सरकार बैठी है। जो पूरे देश को महंगाई की आग में झोंक देना चाहती है। पिछले दिनों पांच राज्यों में चुनाव था। चुनाव के पहले पेट्रोल और डीजल एवं रसोई गैस के दामों में कोई वृद्धि नहीं हुई।लेकिन जैसे ही चुनाव परिणाम आया।उसके बाद से पेट्रोल और डीजल के दामों में एक रुपैया साठ पैसा वृद्धि कर दिया गया। रसोई गैस के दाम में ₹50 वृद्धि हुई। इसके कारण एक सिलेंडर का दाम ₹976 हो गया। यह सरकार महंगाई के साथ रोजगार भी छीन रही है इस बढ़ते महंगाई के विरोध में आज वे साइकिल चलाकर जिला कार्यालय पहुंचे। वही राज्य की तृणमूल सरकार ने जिस तरह कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। रामपुरहाट में 10 महिलाओं और बच्चों को जला दिया गया। छात्र नेता अनीश खान कांग्रेस पार्षद तपन कुंडू की हत्या की गई। लेकिन किसी को न्याय नहीं मिला। इसलिए आज वे काली पट्टी बांधकर इसका विरोध जता रहे हैं। इस चुनाव में आसनसोल की जनता केंद्र और राज्य सरकार के मनमानी के खिलाफ कांग्रेस के समर्थन में अवश्य खड़ा होगी।


0 टिप्पणियाँ