गिर्जापाड़ा संगीत प्रेमी की तरफ से गायक, गायिकाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी



रानीगंज-2022 साल में हमने कई गायक सम्राट को हमेशा के लिए खो दिया है,उनकी याद में गिरजा पाड़ा संगीत प्रेमी की तरफ से माइनिंग कॉलेज के सामने एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गयी. इस दौरान स्वर कोकिला लता मंगेशकर, बप्पी लहरी, संध्या मुखर्जी के साथ किशोर कुमार की भी तस्वीर लगाई गई थी. सबसे पहले इन महान गीतकारो को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गायक प्रदीप माझी और रजत मगदरा उपस्थित हुए थे, जिन्होंने मुंबई में बप्पी लहरी के साथ गीत गाया था,इन अतिथियों को  सम्मानित किया गया.श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुत करने के लिए बांकुड़ा की गायिका अनन्या दास और सुजीत दास पहुंचे हुए थे जिन्होंने अपनी आवाज से संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस दौरान लता मंगेशकर, बप्पी लहरी, संध्या मुखर्जी और किशोर कुमार के गाने गाये. कार्यक्रम में गिरजा पाड़ा संगीत प्रेमी कमेटी की तरफ से परिमल दास, मिलन केवड़ा, देवाशीष केवड़ा, समीर केवड़ा आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता