जामुड़िया-भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने गुरुवार को निघा स्थित सिटी रेसिडेंसी होटल में पांडेश्वर के भाजपा कर्मियों को लेकर एक कर्मी सभा आयोजित की. सभा में पांडेश्वर इलाके के प्रमुख भाजपा नेता तथा कर्मी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पांडेश्वर के भाजपा कर्मियों को एकजुट होकर कार्य करने का निर्देश दिया तथा आगामी आसनसोल लोकसभा उप चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने तथा भाजपा को पांडेश्वर से लीड दिलाने के लिए कर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए.

0 टिप्पणियाँ