जामुड़िया : श्रीपुर एरिया क्षेत्र के शिवडांगा एसएसआइ कोलयरी में कलर्क पद से रिटायर होने के बाद निघा कोलियरी इलाके के ईसीएल क्वार्टर में रह रहे यह किसी और कर्मी के आवास को शुक्रवार को सील कर दिया गया.इसीएल अधिकारी एबीपिटस सीआईएसएफ इसीएल सुरक्षा गार्ड एवं श्रीपुर फाड़ी के सहयोग से एक अभियान के तहत उनके आवास स्थान पर पहुंच कर उनके दवारा लगाये गये ताला को सील कर दिया गया एवं जल्द से जल्द घर खाली करने का नोटिस उनके घर के बाहर चिपकाया गया. मालूम हो कि अरूण सिंह नामक एक इसीएल श्रमिक जो अपने कार्यपद से 2016 में रिटायरमेनट हो चुके थे, लेकिन इतने सालों बित जाने के बाबजूद भी वह निघा कोलयरी के एक इसीएल के बंगला में अभी भी रह रहे थे. जब की यह क्वाटर किसी ओर के नाम पर एलाउइनमेंट किया गया था. इसे लेकर शुक्रवार की सुबह अभियान चलाकर इनकी आवास को सील किया गया. मौके पर निघा कोलयरी के पीएम एके मजूमदार ने कहा कि इस इलाके में बहुत से ऐसे लोग है जो इसीएल से रिटायरमेन्ट होने के बावजूद भी यहाँ पर अवैध रूप से रह रहे हैं .इसी के तहत इसीएल की और से शुक्रवार को एक अभियान चलाया गया, जिसका एकमात्र हमारा मकसद यहाँ था कि अरूण सिंह सहित 3 ओर भी ऐसे रिटायरमेनट लोग है ,जो अभी भी बहुत दिनों से इसीएल आवास में रह रहे हैं .इन सभी आवास में भी ताला मारा गया ओर उनके आवास पर घर को खाली करने का नोटिस चिपकाया गया है. मौके पर मनोज चौबे इसीएल के सुरक्षा गार्ड आशुतोष शर्मा संतोष सिंह मौके पर उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ