रानीगंज पंचायत समिति की तरफ से वीडियो कार्यालय के बाहर पीएचई विभाग के अधिकारियों का किया गया घेराव,पहनाया पानी की बोतल




रानीगंज-मंगलवार बिडियो ऑफिस में लोक निर्माण अधिकारियों का पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद नोनिया के नेतृत्व में घेराव किया गया. मंगलवार दोपहर 2:30 बजे से पंचायत समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पंचायत प्रधान, उप प्रधान, पंचायत सदस्यों ने वीडियो कार्यालय के बाहर इलाके में पीने की पानी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.प्रदर्शन के दौरान विनोद नोनिया ने कहा कि इस इलाके में पीएचई द्वारा सठीक रूप से पीने का पानी नहीं दिया जाता है. विरोध के दौरान प्रदर्शन कारी खाली बोतल की माला बनाकर पीएचई विभाग के अधिकारी को पहना कर अपना गुस्सा जाहिर किया. पंचायत समिति के अध्यक्ष, उप प्रधान, प्रधान के द्वारा सवाल किया गया कि आखिर पानी की समस्या को लेकर लोगों को परेशानी क्यों झेलनी पड़ रही है.नागरिकों को पानी प्रदान करने के बजाय ईंट भट्टो, में होटलों में कनेक्शन दी जा रही है. पानी की मांग को लेकर काफी देर तक इन लोगों ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को रोक कर रखा. बाद में बीडीओ अभिक बनर्जी के हस्तक्षेप से मामला शांत करवाया गया, साथ ही जल्द इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. इस विषय को लेकर पीएचई विभाग के सुब्रतो राय ने कहा की अभी पांडेश्वर ब्लॉक में सर्वे का काम चल रहा है, इसके बाद रानीगंज इलाके में जहां जहां पानी की समस्या हो रही है वहां सर्वे किया जाएगा और उसके बाद ही पाइप बिछाने का काम किया जाएगा. पाइप बिछाने के बाद ही सभी जगह सुचारू रूप से पीने के पानी लोगों को मिलने लगेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा