सड़क दुर्घटना में श्रमिक गंभीर रूप से घायल






जामुड़िया - जामुड़िया से हरिपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर एक निजी कारखाने के समीप  रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान हिजलगोड़ा के निवासी मिन्टू बाऊरी के रूप में हुई है. मिंटू रविवार की सुबह में अपने घर से निकल कर मोटरसाइकिल से एक कारखाना में कार्य करने जा रहा था तभी तेज गति से हरिपुर से जामुड़िया की ओर आ रहे एक मिनीबस के चपेट में आने से वह बुरी तरह से घायल हो गया. इसे देख आस-पास  लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. आनन-फानन में मौके पर जामुड़िया थाना केन्दा फाड़ी एवं जामुड़िया ट्रफिक मौके पर पहुंचकर उसे बहादुरपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया. उनका बेहतर इलाज के लिए बहादुरपुर स्वास्थ्य केन्द्र से दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. इस पथ दुर्घटना के संबंध में मौके पर उपस्थित एक स्थानिय ग्राम निवासी विभास मंडल ने बताया कि इस क्षेत्र में आये दिनों दुर्घटना होती रहती है. इसका मुख्य कारण यह है कि मुख्य सड़क के किनारे ही कारखाना अपने चार चक्का वाहन को लगा देता है जिसके कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है, ओर इस रास्ते से होकर गुजरने वाले दो चक्का वाहन एवं चार चक्का वाहन काफी असुविधा होती है ,ओर कोई भी वाहन आने पर लोगों को सही रूप से दिखाई नहीं पड़ता है ,जिसके कारण सड़क दुर्घटना घटती रहती है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा