सैप मशीन से कार्य में गड़बड़ी को लेकर सीएमएस का सातग्राम एरिया कार्यालय पर प्रदर्शन व ज्ञापन






जामुड़िया : कोलियरी मजदूर कांग्रेस (सीएमएस) के बैनर तले  सैप मशीन से हो रहे कार्य में गड़बड़ी को लेकर बुधवार को सातग्राम एरिया कार्यालय पर प्रदर्शन कर महाप्रबंधक अशोक कुमार आनंद को ज्ञापन सौंपा.  इस दौरान प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए सीएमएस के महासचिव एसके पांडे ने कहा कि ईसीएल द्वारा सैप में बनाए जा रहे बिल में कई त्रुटियां पाई गई हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि सैप अच्छी चीज है ,लेकिन इसके लिए कम से कम 6 महीने की ट्रेनिंग की जरूरत है. ट्रेनिंग के अभाव में श्रमिकों के पेमेंट के बिल में गड़बड़ी हो रही है हर महीने श्रमिकों के सामने यह चिंता आ खडी होती है. कि कहीं इस बार भी उनके पेमेंट में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके साथ ही कहा गया कि सैप द्वारा बिल भुगतान करने के दौरान फिजिकल अटेंडेंस पूरा होने के बावजूद भी दिन कम दिखाया जा रहा है. इसी के अनुसार भुगतान में गड़बड़ी हो रही है.पे स्लिप में पिता का नाम पदनाम में भी गलती देखी गई है. कई कर्मी जो  उच्च कैटेगरी में आते हैं उन्हें निम्न कैटेगरी में दिखाया जा रहा है.रविवार जो की छुट्टी का दिन होता है इसे भी लेकर सैप मैं त्रुटि पाई गई है.उन्होंने  कहा कि कई सारी त्रुटियां सैप के बिल में देखी गई है, जिसे जल्द से जल्द प्रबंधन को दूर करने की जरूरत है. मौके पर सेंट्रल कमिटी बि डी नोनिया, सबे आलम, चुन्नू तिवारी, अरविंद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार साव, एस महेश शेखर, रामायण कोइरी, राजकुमार सिंह, रमणिका मंडल और विजय सिंह आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा