अंडाल---- पेयजल सप्लाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उखरा-मधाईगंज सड़क नए हाट्टतला के पास आंदोलन चलाया .कुछ देर बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आंदोलन समाप्त हुआ.
उखरा के तीन मोहल्लों की महिलाओं ने मंगलवार दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक उखरा-मधाईगंज मार्ग पर हाट्टतला के पास सड़क जाम कर दिया. आंदोलन में उखरा गांव के हुचुक पाडा, बिशालाक्षी तोला और रुइदास पाडा की महिलाएं मौजूद रही. प्रदर्शनकारियों ने पेयजल की मांग को लेकर आंदोलन का आह्वान किया. आंदोलन कारी फिरोजा बीबी का कहना है कि कई दिनों से घरों और मोहल्ले के नलों में पानी नहीं आ रहा है. पानी की मांग को लेकर एक सप्ताह पहले इसी स्थान पर आंदोलन चलाया था . उस दिन प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि तीन दिन बाद पानी सप्लाई सामान्य हो जाएगा. लेकिन अभी भी कुछ नही हुआ पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को आंदोलन करना पड रहा है. खबर मिलते ही उखरा चौकी की अधिकारी नसरीन सुल्ताना और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.आंदोलन करने वालों से बात चीत किया लेकिन आंदोलन करने वाली महिलाओं ने मांग की कि बीडीओ मौके पर आये. तभी आंदोलन हटेगी जब वह आकर आश्वासन देंगे, उखरा आइसी नसरीन सुल्ताना ने अवरोधकों से बात की. उनकी मध्यस्थता से साढ़े तीन घंटे बाद आंदोलन को हटा लिया गया.

0 टिप्पणियाँ