माकपा के युवा नेता अनीश खान की हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच को लेकर गणतांत्रिक युवा फेडरेशन की सभा



जामुडिया :  युवा फेडरेशन के बैनर तले माकपा पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी एवं माकपा संगठन से संबंधित एसएफआई छात्र युवा नेता अनीश खान की हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच सहित यूथ फेडरेशन की राज्य सचिव मीनाक्षी मुखर्जी के आलावा सभी नेताओ को अविलंब रिहा करने की मांग को लेकर सोमवार को जामुड़िया के बोगड़ा इलाके में एक मशाल जुलूस निकाला गया. मशाल जुलूस पूरे बोगड़ा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए बोगड़ा चट्टी में एक सभा में बदल गई.सभा को संबोधित करते हुए आवाज संस्था के जिला सचिव मौहम्मद नुमान असरफ खान ने कहा कि राज्य सरकार अनीश खान हत्याकांड मामले को खेल खेल रही है. इसका राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस के नेताओ खामियाजा भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अनीश खान हत्याकांड मामले में राज्य सरकार की चुप्पी साधे रखना ये दर्शाता है कि राज्य सरकार राज्य में रह रहे अल्पसंख्यकों के प्रति कितना हमदर्दी रखती है. राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को सिर्फ मोहरा बना कर रखना चाहती है. वहीं सभा को संबोधित करते हुए यूथ फेडरेशन के राज्य कमेटी सदस्य बुद्धदेव रजक ने कहा कि यूथ फेडरेशन जब अनीश खान हत्याकांड का विरोध प्रदर्शन कर रही थी उस दरम्यान यूथ फेडरेशन के राज्य सचिव मीनाक्षी मुखर्जी सहित सभी नेताओ को जेल में डाल दिया गया है. यह अत्याचार को राज्य की जनता तृणमूल कांग्रेस की सरकार को कभी माफ नहीं कर सकती है.मौके पर चरित्र पासवान, मुन्ना अहीर, बादल कर्मकार, ज़ाहिर अंसारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल