ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत , इलाके में उत्तेजना का माहौल




रविवार की दोपहर को काकंसा आरा मोड़ के समीप ट्रैक्टर के धक्का लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला बाइक पर चढ़कर लड़के के साथ अपने घर जा रही थी तभी तेज गति से आ रही ट्रैक्टर के चपेट में में आने से महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई ।मृत महिला का नाम सविता गोराई है।काकंसा के बिष्टुपुर इलाके की रहने वाली हैं । जानकारी के मुताबिक महिला घर से मार्बल पसंद करने के लिए निकली थी, मार्बल पसंद कर घर लौट रही थी तभी तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रास्ता अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. घटना की सूचना पाकर काकंसा मलानदीघी फाडी कि पुलिस पहुंची और विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया । महिला का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महकमा अस्पताल भेजा .पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर फाडी ले गई। पुलिस की तरफ से बताया गया कि चालक और खलासी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता