शिक्षकों के योगदान से ही समाज का विकास संभव

निजी शिक्षण संस्था ने शिक्षकों को एक किया सम्मानित





दुर्गापुर: शहर के सिटी सेंटर स्थित होटल सभागार में रविवार निजी शिक्षण संस्थान की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों के सम्मानीय वरिष्ठ शिक्षकों को संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रतिनिधियों ने शिक्षकों की भूमिका पर अपने वक्तव्य पेश करते हुए उन्हें उत्साहित किया .संस्थान के वाइस चांसलर प्रोफेसर नवीन दास ने बताया कि शिक्षित समाज से ही सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण होता है . शिक्षित समाज बनाने के पीछे शिक्षकों की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है. जीवन भर एक शिक्षक छात्र को शिक्षा देकर उसे संवार कर सफलता के ऊंचाई तक पहुंचाता है. ऐसे शिक्षकों को संस्था की ओर से सम्मानित कर गर्व महसूस होता है. समाज निर्माण के क्षेत्र में बेहतर ढंग से योगदान करने वाले शिक्षकों को सम्मान मिलना जरूरी है . संस्था की ओर से करीब 80 सम्मानीय शिक्षकों को सम्मानित किया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता