भाजपा द्वारा चार राज्यों में जीत के बाद जामुड़िया भाजपा ने खुशियां मनाई



जामुड़िया : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद 4 राज्यों में भाजपा द्वारा जीत दर्ज करने के बाद पूरे देश में भाजपा कर्मियों द्वारा खुशियां मनाई जा रही है.इसी क्रम में भाजपा जामुड़िया मंडल द्वारा चार के कर्मियों ने खुशियां मनाई. इस दौरान भाजपा कर्मियों ने जामुड़िया बाजार इलाके में एक दुसरे को केसरिया गुलाल लगाकर एवं मिठाई वितरण कर नारे लगाए गए.वहीं दुसरी ओर पुनियाटी स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता संतोष सिंह ने अपने सभी कार्यकर्ता को जीत की खुशी में मिठाई खिला कर एक दुसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी. मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह ने कहा की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से इस बार की होली भगवामय हो गई है. आज से ही जनता होली मनाना प्रारंभ करेगी.योगी जी समेत चारों राज्य में जनता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपना आशीर्वाद दे कर  फिर से सरकार बनाई है. आगामी होने वाले आसनसोल के लोकसभा उपचुनाव समेत आने वाले सभी चुनाव में जनता तृणमूल-कांग्रेस के अत्याचार का मुंहतोड़ जवाब देगी.मौके पर मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह, राना बनर्जी, काली शर्मा, मनोज सिंह, भीम महतो, रामसाई साहू, बाबू माड्डी, विभाष बनर्जी, रवींद्र सिंह आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता