पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया



आसनसोल : 28 नवंबर, 2012 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प द्वारा मार्च के 21 वें दिन अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस की स्थापना की गई थी। वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लाभ के लिए प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं और विभिन्न प्रकार के जंगलों और जंगलों के बाहर के पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में और हमारी मातृभूमि से ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के लिए आज (21.03.2022) पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा विवेकानंद इंस्टीट्यूट (डूरंड), आसनसोल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्षों के कुल 50 पौधे लगाए गए। श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, श्री वी.के. त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-2 एवं मंडल के शाखा अधिकारीगण, तथा अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों ने इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न स्थानों पर एक-एक पौधा लगाया । आसनसोल मंडल के मंडल रेल अस्पताल एवं ऑफिसर्स कॉलोनी में भी पौधरोपण किया गया।  

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी उत्साह के साथ आगे आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता