साइबर क्राइम को रोकने के लिए नीमचा पुलिस द्वारा जागरूकता शिविर




रानीगंज:- आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से साईबर क्राइम को रोकने एंव अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को रानीगंज थाना के निमचा फांडी प्रभारी मैईनुल हक के नेतृत्व में चपुई खास कोलियरी के निकट एक जन जागरूकता शिविर आयोजित की गयी. इस अवसर पर निमचा फांडी प्रभारी मैईनुल हक के साथ एसआई मेहबूब आलम, एएसआई रोबिनसन मंडल, एएसआई छंद आचार्या सहित बड़ी संख्या में इलाके के महिला पुरुष उपस्थित थे. इस दौरान फांडी प्रभारी मैईनुल हक ने कहा कि किसी भी समाज को अपराध मुक्त बनाने के लिये समाज के लोगों को जागरूक होना आवश्यक है. उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि किसी भी तरह की घटना होने पर 100 डायल कर तुरंत पुलिस को सूचित करें, पुलिस सदैव लोगों की सहायता के लिये तत्पर है. 100 डायल के उपयोग के कारण ही बीते दिनों रानीगंज के रामबगान इलाके में एक डकैती के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया.उन्होंने कहा कि घर में किसी के फांसी लगाने, जहर खाने अथवा सड़क दुर्घटना होने पर पुलिस का इंतजार ना करें एंव घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाए। साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का सही से पालन करते हुए हेलमेट का उपयोग अवश्य करें, ताकि सड़क दुर्घटना में किसी का जान ना जा सके. उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों एंव स्कूली छात्रों को मोबाइल से दूर रखे, मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल के कारण ही बच्चों पर काफी बुरा असर पड़ रहा है. साथ ही आने वाले दिनों में होने वाले माध्यमिक परीक्षा को देखते हुए शादी विवाह के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस एंव आम लोगों के बीच मधुर संबंध से समाज को अपराध मुक्त किया जा सकता है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन