रानीगंज-विगत 6 मार्च को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रबन्धकीय समिति का चुनाव हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा वोट रोहित खेतान को मिले थे और दूसरे नंबर पर मनोज केसरी रहे थे. शनिवार प्रातः मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के सदस्य की तरफ से अपने सक्रिय सदस्य और समाजसेवी मनोज कुमार केसरी का स्वागत किया गया. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में पहली बार मनोज केसरी दूसरे स्थान पर रहे हैं, उनकी जीत पर रानीगंज शहर के लोग खुश हैं. सम्मान समारोह कार्यक्रम में सीए महेंद्र साहू ने कहा कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स का पूरे राज्य में अपना एक विशिष्ट स्थान है. चेम्बर की तरफ से व्यवसाय वाणिज्य के क्षेत्र के अलावा सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं.मनोज केसरी भी इन सभी कार्यों में आगे रहते हैं और इसीलिए सभी के प्रिय भी हैं. इस अवसर पर मनोज केसरी ने कहा कि लोगों ने जिस भरोसे के साथ मुझे जीत दिलाई है मैं उनके भरोसे को टूटने नहीं दूंगा. मैं कोशिश करूंगा कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यों के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी और अधिक कार्य।कर लोगो की सेवा की जा सके . उन्होंने आयाम व्यायाम को जीवन का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य जीवन ही स्वस्थ समाज का गठन कर सकती है इसलिए व्यायाम भी उतना ही आवश्यक है.इस सम्मान कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ मनोज, उद्योगपति ललित झुनझुनवाला,अशोक अरोरा,पी के सिंह, प्रदीप राठौर, विमल बाजोरिया, श्री कृष्ण गढ़वाल, डॉ कन्हैया केसरी,रवि केशरी आदि उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ