जामुड़िया -जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र में सड़क दुर्घटना रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जामुड़िया में सड़क दुर्घटना घट रही है, जिसका मुख्य कारण सड़क के किनारे जामुड़िया क्षेत्र के करखाने के कर्मी व कारखाने में आने वाले ट्रकों को सड़कों के दोनों ओर लगा रहे हैं. प्रशाशन की ओर से बार-बार बोलने के बावजूद भी उनकी बातों को अवहेलना करने के कारण उस सड़क से गुजरने वाले यात्री इस सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. इसी क्रम में जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार को हिजलगोड़ा मोड़ स्थित जामुड़िया ग्राम निवासी तारकनाथ पाल नामक एक युवक दुर्घटना में घायल हो गया.जानकारी के अनुसार तारक रोजना की तरह बुधवार को दो चक्का वाहन से उसी करखाना में कार्य करने के लिए जा रहे थे, तभी उस करखाना से माल वाहक गाड़ी की चपेट में आने से उनका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया.इसे देख आस-पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया.उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सर्वप्रथम बहादुरपुर स्वस्थय केन्द्र में भर्ती कराया गया. फिर उसे उसके बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं इस सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानिय हिजलगोड़ा के एक ग्राम निवासी शेख नजमुल हक ने बताया कि करखाना के गलत तरीके से सड़क के किनारे ही करखाना के गाड़ी को लगा रहे हैं जिसके कारण ऐसी घटना घट रही है. इसके आलावा अभी माध्यमिक की परीक्षा चल रहा है. अगर इसे नहीं रोका गया तो आने वाले समय में ओर भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर केन्दा फाड़ी पहुँच कर उस चार चक्का वाहन को अपने कब्जे में लेकर फाड़ी ले जाया गया.

0 टिप्पणियाँ