सदियों से चली आ रही परंपरा से हटकर महिला पंडित ने कराई विवाह



रानीगंज-आज के समय में महिला सशक्तिकरण की बात हर कोई कहता है लेकिन इसे सही मायने में अमलीजामा बहुत कम ही कोई पहना पाता है. रानीगंज के बांसड़ा ग्राम अंतर्गत कुनूस्तुरिया एरिया कार्यरत  प्रवीण कुमार मंडल ने अपनी बेटी राया की शादी  महिला पंडितो से करवा कर मिसाल कायम की है. राया की शादी दुर्गापुर के बाशिंदा जयदेव पाल के बेटे देबाशीष से हुई है. शुक्रवार यह शादी पूरे वैदिक पूरी रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई, जिसमें महिला पंडितो ने मंत्रोचार के तहत वर वधू को सात फेरे दिलाए. इसशादी पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई, बस अनोखी यह बात थी कि सदियों से चली आ रही पुरुष पंडित की परम्परा को तोड़कर महिला पंडित ने शादी संपन्न करवाई.इस शादी में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी भी वर वधु को आशीर्वाद देने पहुँचे .प्रवीण कुमार मंडल के इस पहल की शादी में आए मेहमानों ने तारीफ की.प्रवीण कुमार मंडल ने कहा कि कि मैं साहित्य प्रेमी और कवि गुरु रविंद्र नाथ ठाकुर के आदर्शों पर चलने का प्रयास करता हूं .मैने पुत्री के निमंत्रण कार्ड में भी कवि गुरु के कविताओं को समाहित किया है.💐




 उन्होंने एकला चलो की बात कही थी, जिसे मैं हर वक्त अनुसरण करने की कोशिश करता हूं. उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर कहा कि एक बेटी का पिता होने के नाते मुझे महिला सशक्तिकरण का अर्थ भली-भांति पता है, और मैने नारी शशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए परम्परा को तोड़कर महिला पंडितो से अपनी बेटी की शादी करवाई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता