रास्ते निर्माण को लेकर बेनाली गांव के लोगों ने मैनेजर, एजेंट का किया घेराव, आश्वासन मिलने के बाद मामला हुआ शांत




जामुड़िया- ईसीएल के सातग्राम एरिया के निमडांगा प्रोजेक्ट स्थित सतग्राम इंकलाइन में कोलियरी से होकर बेनाली ग्राम जाने वाले सड़क के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने ईसीएल के सभी कामों को ठप्प करवा कर मैनेजर, एजेंट का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया. मौके पर श्रीपुर फाड़ी और सीआईएसएफ पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत करवाया. प्रदर्शन के दौरान बेनाली ग्राम मस्जिद के इमाम हाजी वाइज उल हक ने कहा 1981 साल में जब कोलियरी का निर्माण हो रहा था, उस दौरान कोलियरी अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया था कि आसपास के जितने भी गांव हैं वहां ईसीएल की तरफ से बुनियादी सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ,लेकिन अभी तक ईसीएल की तरफ से कोई भी कार्य नहीं करवाया गया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि हमारी सिर्फ एक ही मांग है की ईस कोलियरी से होकर बेनाली गांव को जाने वाले रास्ते का निर्माण ईसीएल की तरफ से की जाए, लेकिन ईसीएल प्रबंधन के पास बार-बार इस मांग को दोहराने के बावजूद भी मैनेजमेंट सिर्फ आश्वासन ही दे रहा है. लोगों का कहना है कि इस सड़क की हालत इतनी बदहाल है कि यहां से गुजरने वाले बच्चे से लेकर गर्भवती महिलाओं और बूढ़ों को काफी परेशानी हो रहे है, बारिश के दौरान भी  काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, हमारी मांगे पूरी नहीं होने की वजह से आज हम सभी मजबूर होकर आंदोलन करने पर बाध्य हुए हैं. वहीं इस विषय पर कोलियरी एजेंट विजय कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों के समस्याओं पर विचार कर 10 दिनों के अंदर सड़क मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान