आसनसोल : श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे, आसनसोल ने श्री बी.के. त्रिपाठी/अपर मंडल रेल प्रबंधक-2 के साथ आज अर्थात् 11.03.2022 को आसनसोल मंडल के भीमगढ़ – पलास्थली सेक्शन का इसे यात्री सेवाओं के लिए फिर से खोले जाने को लेकर सर्वेक्षण किया। उन्होंने इस दौरान खास तौर पर पलास्थली और लक्ष्मणपुर स्थित स्टेशन भवनों तथा स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया।
इस निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ श्री के. कुमार/वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), श्री एस.बी. सिंह/ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, श्री सी.एम. मिश्रा/वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त और श्री ए.के. दास/वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ