जामुड़िया -- आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सभी उम्मीदवार अपने अपने तरीके से चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. कांग्रेस प्रत्याशी प्रसेनजीत पोईतुंड़ी ने भी शुक्रवार को कवीतीर्थ चुरूलीया में काजी नजरूल इस्लाम की समाधि पर पुष्प अर्पित कर अपना चुनाव प्रचार की शुरुआत किया. कांग्रेस उम्मीदवार प्रसेनजीत पोईतुंडी ने कहा की नजरुल इस्लाम हमारी संवेदनाओं में हैं और शिल्पांचल में लाखों नजरूल प्रेमी जनता की भावनाओं को भी सम्मानित करना है . श्री पोईतुंड़ी ने कहा की केंद्र सरकार कोयला का भंडार मौजूद रहने के बावजूद एक एक कर कोलियरीयों को बंद कर गैर-सरकारी कम्पनियों को देने का काम कर रहा है . सरकारी संस्थाओं को एक एक कर बेचने के खिलाफ जनमत संग्रह कर कांग्रेस शिल्पांचल ,कोयलांचल में इस उप चुनाव में जीत दर्ज करायेगी . इस अवसर पर उपस्थित थे विश्वनाथ यादव सदस्य पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं शांति गोपाल साधु , उपाध्यक्ष , जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कमेटी एवं अन्य कांग्रेस जन .



0 टिप्पणियाँ