माध्यमिक परीक्षार्थियों को उत्साह बढ़ाने के लिए तृणमूल छात्र परिषद की ओर से सम्मानित कार्यक्रम




दुर्गापुरःमाध्यमिक परीक्षा आज से शुरू हुई है. 2 वर्ष के बाद आज छात्र ऑफलाइन परीक्षा दे रहे हैं, इसके पहले ऑनलाइन परीक्षा दिए थे. आज सुबह परीक्षा देने के दौरान माध्यमिक परीक्षार्थियों को उत्साह बढ़ाने के लिए तृणमूल छात्र परिषद 14 नंबर वार्ड की ओर से संवर्धना अनुष्ठान आयोजित की गई थी.जहां छात्र उस स्कूल में प्रवेश करने के पहले तृणमूल छात्र परिषद के द्वारा पानी का बोतल कलम चॉकलेट तथा मास्क दी गई. इस दौरान उपस्थित 14 नंबर वार्ड पार्षद तथा एम आई सी हेल्थ राखी तिवारी तृणमूल नेता राजू सिंह 14 नंबर वार्ड छात्र परिषद के अध्यक्ष संजय राय सुदेशना चटर्जी प्रिया विश्वास आदि कार्यकर्ता मौजूद थे. राखी तिवारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ही माध्यमिक में परीक्षार्थियों को उत्साह बढ़ाने के लिए सम्मानित की जाती है .मगर 2 साल से कोरोना के चलते परीक्षा ऑनलाइन हो रही थी. इस बार ऑफलाइन हो रही है ,जिसके तहत ही छात्र छात्राओं को संबोधन के तहत पानी का बोतल चॉकलेट मास्क आदि प्रदान की गई है, ताकि छात्रों में उत्साह बढे.

इसके अलावा भी ट्रैफिक पुलिस की और से छात्रों को उत्साह के लिए गुलाब का फूल दी गयी. परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह था कुछ छात्रों ने बताया कि करुणा महामारी के चलते हम लोग घर में बंद हो गए थे. अब धीरे धीरे कोरोना खत्म हो रही है. जिसके साथ हम लोग अब खुले बाहर मैदान में निकल रहे हैं परीक्षा भी दे रहे हैं .काफी खुशी है. स्कूल अब बंद ना हो इसी तरह स्कूल चलता रहे. सरकार से उम्मीद करेंगे कि स्कूल बंद ना हो काफी पढ़ाई में लॉस हुई है. ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी मगर टीचर के साथ आमने-सामने पढ़ाई करना बहुत ही अच्छा लगता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली