रीफैक्ट्रीज मैन्युफैक्चर एसोसिएशन द्वारा मेयर और चेयरमैन का सम्मान




आसनसोल : रीफैक्ट्रीज मैन्युफैक्चर एसोसिएशन पश्चिम बर्दवान जिला के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी को उत्तरीय पहनाकर एवं फूल का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव सह बंगभूमि कलस्टर रीफैक्ट्रीज मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बंगाल पश्चिम बर्दवान जिले में लगभग 100 रीफैक्ट्रीज है। इनके प्रतिनिधि के रूप में हम लोगों ने आज मेयर और चेयरमैन को सम्मानित कर उन्हें बधाई दी। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उत्प्रेरणा से पश्चिम बर्दवान जिले में राज्य का सबसे बड़ा रीफैक्ट्रीज कलास्टर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें बिना किसी ब्याज के ₹12 करोड़ केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा दिया गया है। जिसके लागत से कलास्टर का निर्माण हो रहा है। जून तक कलस्टर का कार्य पूरा हो जाएगा। कलास्टर का कार्य शुरू होने पर सभी को बुलाया जाएगा। हम लोग प्रयास करेंगे कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं इसका उद्घाटन करें।इसका शिलान्यास मंत्री मलय घटक, विधान उपाध्याय और उज्जवल चटर्जी ने किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली