जेमेरी पल्ली मंगल समिति की ओर से नवनिर्वाचित पार्षद उत्पल सिन्हा को किया गया सम्मानित




जे के नगर:- जे के नगर के जेमेरी पल्ली मंगल समिति की ओर से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जे के नगर स्टेट बैंक के निकट स्थित शिव मंदिर के निकट आयोजित सप्ताहव्यापी मेले के दौरान शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के 14 नंबर वार्ड पार्षद उत्पल सिन्हा ने मेले का जायजा लिया। इस अवसर पर जेमेरी पल्ली मंगल समिति की ओर स।समिति के अध्यक्ष सुब्रतो उर्फ बाप्पाई चटर्जी ने उत्पल सिन्हा सहित अंचल के पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर 14 नंबर वार्ड अध्यक्ष हेमंत गोस्वामी, पत्रकार क्रान्ति सिंह, भोला पंडित, पार्थो बनर्जी, जेमेरी ग्राम पंचायत सदस्य पाचू रुइदास, युवा समाजसेवी संजीत मुखर्जी, जेमेरी पल्ली मंगल समिति के अध्यक्ष मानिक दास, सचिव सुब्रतो उर्फ बप्पाई चटर्जी, नयन मुखर्जी, मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे। मौके पर उत्पल सिन्हा ने कहा कि कोरोना काल के कारण पिछले दो सालों से सभी तरह के धार्मिक एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लग गई थी। लोग खुलकर उत्साह मनाना भूल गये थे। परंतु अब धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में मेला ka एक अपना महत्व है। इसमें बंगाल के ग्रामीण संस्कृति झलकती है एंव लोग पूरे परिवार के साथ इसका आनंद उठाते हैं। वहीं आगे उन्होंने कहा कि पिछले दो तीन सालों के कोरोना संकट के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के सभी सैनिक सदैव लोगों के साथ खड़े रहें। लोगों ने भी इसका खुलकर आशीर्वाद नगर निगम चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस को दिया है। इसलिये आगे भी सभी को साथ लेकर पूरे शिल्पांचल का विकास किया जाएगा। वहीं पल्ली मंगल समिति के सचिव सुब्रतो उर्फ बाप्पाई चटर्जी ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर लोगों के लिये मेला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय के बाद इलाके में मेला लगने से लोगों में भारी उत्साह है। कोरोना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिये मेला के दौरान कोरोना के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता