रिटायर्ड ईसीएल कर्मी के घर में लाखों की चोरी, डेढ़ लाख नगद, 7 भरी सोने के गहने लेकर चोर हुए नौ दो ग्यारह




रानीगंज-रानीगंज के 36 नंबर वार्ड स्थित शिशु बागान के कोडापाड़ा में घटित चोरी की घटना ने एक बार फिर से रानीगंज शहर वासी को आतंक में ला दिया है. कोड़ापाड़ा के जिस घर में चोरी हुई है उसके मालिक का नाम सपन राय है जो ईसीएल के रिटायर्ड कर्मी है.मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सपन राय अपनी पत्नी मीता राय, बेटे सुमित राय और बहू गार्गी राय एवं उसके तीन वर्षीय पोते को लेकर  इंटरसिटी ट्रेन से कोलकाता मां दक्षिणेश्वर के दर्शन करने गए थे, दूसरे दिन शनिवार जम्मूतवी ट्रेन से वापस घर लौटने पर देखा तो घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सभी सामान अस्त-व्यस्त हालत में पड़े हुए थे. सपन राय के बेटे सुमित राय का कहना है की घर में हर एक कमरे में ताले लगे हुए थे जिसे तोड़कर हर एक अलमारी की तलाशी ली गई है, घर में रखे लगभग डेढ़ लाख नगद, 6 से 7 भरी सोने के गहने जिसमें भगवान के गहने भी शामिल है .वह सब लेकर चोर चंपत हो चले. सुमित की पत्नी गार्गी राय का कहना है कि घर में लगे ताले को स्क्रू ड्राइवर की मदद से तोड़ा गया है इसका मतलब है कि जो चोर है उसे इसकी जानकारी थी कि आखिर घर में स्क्रुड्राइवर कहां रखा हुआ था. घर वाले ने अप्रत्यक्ष रूप से इस घटना में किसी जान पहचान वाले के शामिल होने का आरोप लगाया है. हालांकि घटना की खबर मिलते ही रानीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. ज्ञात हो कि रानीगंज में यह कोई पहली बार नहीं है जब चोरी की घटना हुई हो, कुछ दिनों पहले भी रानीगंज के रामबगान स्तिथ एक उद्योगपति के घर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई थी हालांकि यह कोशिश विफल रही. लेकिन जिस तरह से पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई थी इसने आम जनता को दहशत में डाल दिया था। पुलिस ने डकैतों को गिरफ्तार तो किया था लेकि अभी तक कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी और ना ही चोरी और डकैती की घटना पर लगाम लग पाई है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन