चुनाव से पहले एक रिवाल्वर और 5 राउंड गोलियां एक युवक के पास से की गई बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार



जामुडिया-आने वाले आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन काफी सख्त हो चुकी है। जगह-जगह नाका चेकिंग करने के साथ ही रात के वक्त पेट्रोलिंग की जा रही है। विगत मंगलवार देर रात जामुडिया थाना की पुलिस ने अग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, दरअसल श्रीपुर मोड़ स्थित गुंजन पार्क के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा था, शक होने पर पुलिस ने इतनी रात को घूमने का कारण पूछा जिसका सटीक जवाब युवक ने नहीं दिया जिसके बाद पुलिस ने उस युवक की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान उसी युवक के पास से एक रिवाल्वर और 5 राउंड गोलियां बरामद की गई। युवक का नाम साजिद उर्फ राजा बताया जा रहा है जो श्रीपुर फाड़ी क्षेत्र के नींघा सेंटर का रहने वाला है। पुलिस ने अपराधी युवक को गिरफ्तार कर आज आसनसोल कोर्ट में चालान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान