रानीगंज-पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित हो चुके हैं ,जिनमें पंजाब को छोड़कर बाकी के 4 राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा ने अपनी शानदार जीत दर्ज कर ली है.
भाजपा की जीत की खुशी में रानीगंज शहर में भाजपा समर्थकों द्वारा जमकर नाच ,गाना सहित आतिशबाजी की गयी. रानीगंज रेलवे स्टेशन के पास भाजपा समर्थकों द्वारा ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाकर बधाइयां दी जा रही है. भाजपा की इतनी बड़ी जीत की खुशी में रानीगंज के भाजपा समर्थकों द्वारा रेलवे स्टेशन से एक रैली पूरे रानीगंज शहर घुमाने के लिए निकाली गई थी, लेकिन बोरो ऑफिस के पास पुलिस द्वारा इसे रोक दिया गया, जिसके बाद भाजपा समर्थकों और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई, हालांकि बाद में बातचीत से मामला सुलझा लिया गया और रैली पूरे शहर परिक्रमा ना कर नेताजी मोड़ के पास जाकर समाप्त हो गई. इस रैली में भाजपा की तरफ से शहर मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल, सभापति सिंह, पार्थ चटर्जी, संदीप गोप, अलख देव पांडे, मीडिया प्रभारी गोपाल पारिक, विजन मुखर्जी, सागर राय, शताब्दी चटर्जी, रवि केशरी,मदन त्रिवेदी, दिनेश सोनी आदि उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ